फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The picture of the railway station will change...passenger facilities will increase.

Sant Kabir Nagar News: बदलेगी रेलवे स्टेशन की तस्वीर...बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं

Tue, 27 Feb 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 27 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
The picture of the railway station will change...passenger facilities will increase.
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्य का उद्घाटन करते सांसद और अन्य
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर हुए अमृत भारत योजना के तहत होने वाले कायाकल्प का वर्चुअल शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन को खूबसूरत बनाने और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की बात कही। अपने वर्चुअल संबोधन में पीएम ने कहा कि देश आनेवाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा और इसका फायदा हर नागरिक को मिलेगा।
विज्ञापन

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को 10 करोड़ की लागत से मॉडल स्टेशन बनाया जा रहा है। यहां प्लेटफॉर्म एक और दो पर लिफ्ट बन गई है, जिससे दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को काफी राहत मिल रही है। स्टेशन पर लगे पुराने शेड को बदल दिया गया है। सीढि़यों को रंग-बिरंगा और आकर्षक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्टेशन पार्किंग, वाईफाई, वेटिंग हाल, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली आदि से लैस होगा।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। देश अर्थव्यवस्था के मामले में पांचवें पायदान पर पहुंच गया है और आने वाले कुछ सालों में यह तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। प्रधानमंत्री ने 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए देश लगातार काम रहा है। उन्होंने कहा कि अब देश बदल गया है और लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिलने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, रामललित चौधरी, सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, अमर राय, नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल जज्जी, विवेकानंद वर्मा, मंडल विद्युत इंजीनियर अजीतेंद्र त्रिपाठी, स्टेशन मास्टर एके गौड़ समेत अन्य मौजूद रहे।

अमृत भारत योजना के तहत यह कार्य हो रहे है

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया के विकास तथा स्थानीय कला एवं संस्कृत को शामिल करते हुए स्टेशन का सौंदर्यीकरण होगा। इसमें प्लेटफार्म का अपग्रेडेशन, फसाड लाइटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ी, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर, विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबंधित ग्लोसाइन बोर्ड, एलईडी, स्टेशन नाम पट्टिकाओं एवं स्टेशन पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का आधुनिकीकरण तथा 12 मीटर चौ़ड़ा पैदल उपरिगामी पुल आदि कार्य होंगे।


स्टेशन पर प्रतिदिन 4300 यात्री आते हैं
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 4300 यात्रियों का आवागमन होता है। यहां से 34 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें तथा दो जोड़ी सवारी गाड़ी की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article