{"_id":"696695e76689cb711c069ab8","slug":"the-out-of-control-bus-fell-into-a-drain-the-driver-narrowly-escaped-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144381-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नाले में गिरी बेकाबू बस बाल-बाल बचा ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नाले में गिरी बेकाबू बस बाल-बाल बचा ड्राइवर
Wed, 14 Jan 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
झुड़िया नाले में गिरी बस को क्रेन से निकलते लोग-संवाद
बेलहर। क्षेत्र के बांसी नंदौर मार्ग पर सोमवार की देर रात एक निजी बस अनियंत्रित होकर झुड़िया नाले में गिर गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। उस समय बस में कोई सवारी नहीं थी। क्रेन व स्थानीय लोगों की मदद से बस को नाले से बाहर निकलवाया गया।
सोमवार की रात लगभग दस बजे एक निजी बस लेकर ड्राइवर विजय झा निवासी गनवरिया थाना बेलहर सवारी उतारकर लोहरौली बाजार से गनवरिया वापस अपने घर जा रहे थे। झुड़िया मोड़ के पास ब्रेक का पावदान टूट गया। बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। देर रात होने के कारण घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं हुई। पुलिस को मामले की जानकारी ड्राइवर के द्वारा दी गई।
मौके पर पुलिस पहुंची घटना की जानकारी लिया लेकिन कोई जनहानि नहीं हुआ था। उस समय बस में कोई सवारी नहीं थी। जिससे लोगों ने राहत का सांस ली। मंगलवार को दो क्रेन व स्थानीय लोगों की मदद से बस को नाले से बाहर निकाला गया।