{"_id":"688d0303d228c637c70669eb","slug":"the-officials-did-not-reach-the-chaupal-and-the-complainants-returned-disappointed-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-136375-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चौपाल में नहीं पहुंचे जिम्मेदार निराश लाैट रहे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चौपाल में नहीं पहुंचे जिम्मेदार निराश लाैट रहे फरियादी
Fri, 01 Aug 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
पौली के कोहलवा में समस्याएं सुनते एडीओएजी दयाराम यादव।
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक के ग्राम पंचायत लौकिहा और कोहलवा में शुक्रवार ग्राम चौपाल लगी। सबसे अधिक मामले पेंशन और सम्मान निधि, फेमिली आईडी, आवास, आयुष्मान कार्ड तथा शौचालय से संबंधित आए। वहीं दूसरे विभाग के कर्मचारी व अधिकारी नहीं पहुंचे। पंचायत सचिव बृ़जेश यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं का सुना।
सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित होने वाले ग्राम चौपाल में सभी विभागों से लोगों को लगाया जाता है कि ग्राम पंचायत में सभी समस्या का समाधान हो सके। जमीनी सच्चाई बिना लेखपाल के समस्याओं का निस्तारण नहीं होता है। चौपाल में ग्रामीणों को फैमिली आईडी कार्ड बनवाने को लेकर विशेष जोर दिया गया और यह भी कहा गया कि समय से यदि फैमिली आईडी नहीं बनवाया गया तो तमाम सरकारी योजनाओं से वंचित भी होना पड़ सकता है। ग्रामीणों राम सुरेश, बिक्रम ने सड़क पर भरे पानी के निकासी की समस्या को बताते हुए कहा कि सड़क ऊंची कराने और पानी निकासी की मांग किया।
इस मौके पर दयाराम यादव, बृजेश कुमार यादव, आद्या यादव, चंद्र शेखर यादव, प्रियंका, संदीप कौशिक, किरन आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
प्राथमिकता से होगा शिक्षको की समस्याओं का निस्तारण : डीआईओएस
संतकबीरनगर। गन्ना विकास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में शुक्रवार को माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के तत्वावधान में वित्त विहीन शिक्षक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने कहा कि उनके समक्ष शिक्षकाें की जो भी समस्याएं आएंगी, उसका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
महासभा के प्रदेश संरक्षक चंद्र भूषण मिश्र ने कहा कि एकजुट होकर ही समस्याओं का समाधान प्राप्त किया जा सकता है। जिला संयोजक समय देव पांडेय ने कहा कि संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। शिक्षक अपनी भूमिका निभाएं और बच्चों को शिक्षित करने के साथ ही समस्याओं को लेकर भी मुखर हो। यही समय की मांग है।
इस दौरान ब्रहमदेव सिंह, हरिनारायण उपाध्याय, देश बंधु शुक्ला, जियारत हुसैन,अभिषेक कुमार शर्मा, कुलदीप श्रीवास्तव्र कैलाश चंद्र मणि, शेषनाथ, विद्यानंद शर्मा, गणेश यादव, राम उजागिर दूबे, शिव नारायण वर्मा, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।