फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The morning remained cloudy, westerly winds increased the cold and chill, and schools were closed.

Sant Kabir Nagar News: सुबह छाए रहे बादल, पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड व गलन, स्कूल बंद

Thu, 08 Jan 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 08 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The morning remained cloudy, westerly winds increased the cold and chill, and schools were closed.
मौसम में बदली छाने के बाद सड़काें पर कम रही चहल पहल-संवाद
तकबीरनगर। ठंड और गलन का सितम अब भी बना हुआ है। बुधवार को सुबह बादल छाए रहने और पछुआ हवा चलने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड के चलते लोगाें की दिनचर्या अस्त-व्यस्तत हो गई है। इसके साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। सुबह लोग देर से जागे और घरों में रहने को मजबूर हो गए। हालांकि, दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन हवा चलने से गलन बनी रही। शाम के समय लोग जल्दी घर चले गए। जो लोग शहर में रहे वह लोग अलाव के सहारे हो गए। ठंड को देखते हुए डीएम ने आठवीं तक के स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। जिससे ठंड का असर बना रहा। इसके साथ ही पछुआ हवा चलती रही, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। स्थिति यह रही कि लोग ठंड से कांपते नजर आए। ठंड और गलन के चलते अधिकतर लोग घरों में ही रहे, जो लोग राजमर्रा की जरूरतों के लिए बाहर निकले वह कांप गए और जहां पर भी अलाव जलता दिखा वहीं ठहरकर खुद को गर्म रखने का प्रयास करने लगे। स्कूलों में छुट्टी होने से बच्चे घरों में कैद रहे। दोपहर बाद करीब दो बजे धूप निकली, लेकिन तेज हवा के चलते लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। हालांकि धूप निकलने के बाद बाजारों व कस्बों में चहल- पहल देखने को मिली। शाम होते ही फिर ठंड और गलन के कारण लोग जल्दी ही घर वापस लौट गए। जो लोग शहर में रहे वह लोग अलाव के सहारे हो गए। इस बीच नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि 40 से अधिक सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरे भी सक्रिय हैं जहां पर ठहरने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

0
ठंड और गलन से अभी राहत की संभावना नहीं है। बीच- बीच में धूप निकलेगी, लेकिन गलन बरकरार रहेगा। ऐसे में लोगाें को सतर्कता बरतने की जरूरत है। काफी जरूरत हो तभी घर से बाहर निकले। सुबह के समय विशेष रूप सतर्क रहे। -अमरनाथ मिश्र, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद

मौसम में बदली छाने के बाद सड़काें पर कम रही चहल पहल-संवाद

मौसम में बदली छाने के बाद सड़काें पर कम रही चहल पहल-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed