फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Minister-in-charge will hoist the flag at the Collectorate at 8 AM tomorrow.

Sant Kabir Nagar News: कलक्ट्रेट पर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण करेंगी प्रभारी मंत्री

Fri, 14 Aug 2026 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
The Minister-in-charge will hoist the flag at the Collectorate at 8 AM tomorrow.
स्वतंत्रता दिवस पर रोशनी से सजा खलीलाबाद का आजाद चौक। संवाद
संतकबीरनगर। जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। सुबह आठ बजे कलक्ट्रेट पर जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ध्वजारोहण करेंगी। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। सुबह 11:00 बजे पुरानी तहसील चौराहा खलीलाबाद में सामूहिक मार्च पास्ट में शामिल होंगी। हर मुंडेर पर तिरंगा फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। इसके लिए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर कार्यालयों में कई दिनों से तैयारी चल रही थीं। साफ-सफाई व सजावट का काम भी चल रहा था। शुक्रवार को कलक्ट्रेट, विकास भवन, एसपी कार्यालय, जिला अस्पताल, खलीलाबाद नगर पालिका कार्यालय सहित सभी सरकारी कार्यालय सजे नजर आए। कार्यालयों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। इसके पहले सफाई की गई
विज्ञापन

दूसरी ओर बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। तिरंगा-टोपी व स्टीकर से दुकानें सजी हैं। बच्चे व बड़े सभी तिरंगे की खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं।

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

धनघटा से मेंहदावल तक देशभक्ति की रौनक
स्वतंत्रता दिवस को लेकर जगह-जगह राष्ट्रध्वज, तिरंगा बैज, रिबन, पट्टी, रूमाल, टी-शर्ट, टोपी और अन्य सामग्री की दुकानें सजी हैं। बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंच रहे बच्चों में खासा उत्साह है। खलीलाबाद, धनघटा, मेंहदावल, सेमरियावां, बाघनगर, दुधारा, चिउटना, दानोकुइयां और करही समेत कई जगहों पर दुकानदारों ने तिरंगे से जुड़ी सामग्री की दुकानें सजाई थीं। दुकानों पर छोटे-बड़े आकार के तिरंगे के साथ ही तिरंगा टोपी, बैज, रिस्ट बैंड, रूमाल और बच्चों के लिए तिरंगे वाली टी-शर्ट आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। संतोष कुमार, राहुल कुमार, गुड्डू, मोहन लाल, शमीम, नसीरूद्दीन आदि दुकानदारों का कहना है कि तिरंगे और देशभक्ति से जुड़ी सामग्री की मांग बढ़ी है। धनघटा के गायघाट दक्षिणी में शुक्रवार को एमबीडी बांध तक झंडा फहराया गया।
---------------------------
परिषदीय विद्यालयों में चला सामूहिक सफाई अभियान
मेंहदावल। परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें सभी स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने भाग लिया। स्वच्छता अभियान के तहत शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्रों ने अपने विद्यालय परिसर में स्थित कक्षा-कक्षों, कार्यालयों, पुस्तकालयों, प्रयोगशालाओं और रसोईघर की पूरी तरह साफ-सफाई की। कुसौनां खुर्द विद्यालय के बच्चों ने विद्यालय परिसर में लगे पौधों की निराई-गुड़ाई भी की। प्राथमिक विद्यालय समोगर, टड़वां, भिटियां कलां, बेला कलां, फरदहां, समदा, सांथा के पीएम श्री विद्यालय अठलोहियां समेत कई विद्यालयों में शिक्षकों, रसोइयों और बच्चों ने परिसर को स्वच्छ बनाया। उच्च प्राथमिक विद्यालय कांटी में प्रधानाध्यापिका चंद्रलता कुमकुम और कंपोजिट विद्यालय गगनई बाबू में शिक्षकों ने बालक-बालिकाओं को शौचालय में पानी, साबुन और अन्य व्यवस्थाओं के रखरखाव के बारे में पूरी जानकारी दी। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय धौरापार में प्रधानाध्यापक अजय नाथ मिश्र ने बच्चों को पेयजल स्रोतों व हैंडपंप की सफाई के महत्व के साथ स्वच्छ पेयजल की गुणवत्ता और लाभ के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed