{"_id":"62e6c4dc13b8e811544e79fc","slug":"the-minister-in-charge-counted-the-development-plans-khalilabad-news-gkp4456057134","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने गिनाईं विकास योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने गिनाईं विकास योजनाएं
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत करतीं राज्यमंत्री।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
प्रभारी मंत्री ने गिनाईं विकास योजनाएं
बोलीं- समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति का जीवन स्तर सुधार रही सरकार
संतकबीरनगर। प्रदेश की ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी विजय लक्ष्मी गौतम रविवार शाम जिले में आईं। कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का 100 दिन पूर्ण किया है। प्रदेश सरकार विकास परक योजनाओं के माध्यम से प्रदेश एवं जनपद का चौमुखी विकास कर रही है।
उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति का जीवन स्तर उठाना एवं उसे विकास की मुख्य धारा से जोड़ना ही सरकार का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने 100 दिनों में जिले में कराए गए विकास कार्यों की विभागवार जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्य 28.19 लाख के सापेक्ष 24.12 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। शेष 3.99 लाख पौधों को 15 अगस्त को लगाए जाएंगे। मनरेगा योजना के तहत विगत 100 दिन में 26.74 लाख मानव दिवस का सृजन हुआ है। मनरेगा से नदियों का जीर्णोद्वार कराया गया है। 115 तालाबों को जीर्णोद्वार, 754 ग्राम पंचायतो में अमृत सरोवर के निर्माण के सापेक्ष 113 पर कार्य प्रगति पर है। 30 अमृत सरोवर पूर्ण हो चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल योजना आदि कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान विधायक अंकुर राज तिवारी, सीडीओ अतुल मिश्र, डीडीओ सुदामा प्रसाद, प्रभागीय वनाधिकारी जगदंबा प्रसाद, डीएसटीओ नागेंद्र सिंह मौजूद रहे।