फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The millet crop sown on the temple land was harvested.

Sant Kabir Nagar News: मंदिर की भूमि पर बोई बाजरे की फसल काटी

Mon, 14 Sep 2026 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The millet crop sown on the temple land was harvested.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। थाना क्षेत्र के बेलौली गांव में गुरु गोरक्षनाथ मंदिर की भूमि पर बोई गई बाजरे की फसल काटने को लेकर विवाद हो गया। मंदिर के संरक्षक का आरोप है कि गांव के कुछ लोग चोरी-छिपे खेत से फसल काटकर पशुओं को खिला रहे थे।
विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और लाठी लेकर मारने के लिए दौड़ा दिया। साथ ही एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेलौली निवासी हनुमान गुरु गोरक्षनाथ मंदिर की भूमि के संरक्षक हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि मंदिर के खेत में बाजरे की फसल बोई गई थी। आरोप है कि करीब एक सप्ताह से गांव के राम लौट चोरी-छिपे खेत से बाजरे की फसल काटकर पशुओं को खिला रहा था। इसकी जानकारी होने पर हनुमान फसल की निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान के मुताबिक, 12 सितंबर की सुबह करीब साढ़े छह बजे उन्होंने राम लौट को खेत में बाजरे की फसल काटते हुए देख लिया। उन्हें देखते ही वह मौके से भाग निकला। इसके बाद हनुमान उसके घर उलाहना देने पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद पवन, निकेश उर्फ झब्बर, नितेश समेत अन्य लोगों ने गाली देना शुरू कर दी और लाठी-डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया।
धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें वहां से भगा दिया गया। इस दौरान एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। वह किसी तरह अपने घर लौट आए। इसके बाद आरोपितों ने अपनी बेटी और घर की महिलाओं को लाठी-डंडे लेकर उनके दरवाजे पर भेजा। वहां भी जान से मारने की धमकी देने लगे। इसका वीडियो साक्ष्य उनके पास उपलब्ध है।

मेंहदावल थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हनुमान की तहरीर के आधार पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed