{"_id":"2a234540b8142075c6512a84ab6e6fc7","slug":"the-killing-of-the-young-man-fall-sickle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसिया से प्रहार कर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसिया से प्रहार कर युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चपरापूर्वी गांव के धुसवा टोला निवासी 30 वर्षीय धमेंद्र पुत्र मगरु शुक्रवार की शाम को क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक साथ बाइक से बाजार करने हैंसर गया था।
बाइक को धर्मेंद्र चला रहा था,जबकि जिस युवक की बाइक थी वह पीछे बैठा था। वापस घर लौटते समय रमजंगला गांव के पास चार- पांच लोग घेर कर बाइक को रोक लिए और हंसिया से धर्मेंद्र के गले पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में कुछ लोग उसे सीएचसी मलौली ले गए,जहां डॉक्टरों ने देखेते ही उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर घटना की खबर पर चपरापूर्वी गांव के लोग उत्तेजित हो गए और डेबरी गांव के चार- पांच लोगों की पिटाई कर दिए। उसके बाद दोनों गांवों के बीच तनाव कायम हो गया।
विज्ञापन
खबर पर धनघटा,महुली, कोतवाली पुलिस साथ स्वाट टीम और ब्रज वाहन मौके पर पहुंचा। चपरापूर्वी के मगरु केवट ने सिर्फ इतना बताया कि उसका बेटा धर्मेंद्र तुर्कवलिया नायक गांव के अमेरिका के साथ हैंसर बाजार गया था।
इकलौते बेटे की मौत के सदमे से मगरु और उसकी पत्नी बदहवाश थी। मृतक की पत्नी लक्ष्मी का रो- रो कर बुरा हाल था। उसके पास सिर्फ एक आठ माह बच्चा होने की बात लोग कर रहे थे।
हत्या की वजह को लेकर पुलिस और परिजन कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे थे। हत्यारे कौन थे और घटना को क्यो अंजाम दिए,यह जानने में पुलिस जुटी हुई थी।
एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि अभी वैसे हत्या की वजह स्पष्ट नही हो पाई है। लोग बता रहे है कि मृतक धर्मेद्र के साथ अमेरिका और बाढ़ू नाम के दो युवक हैंसर बाजार गए थे।
उन दोनों युवकों की तलाश कराई जा रही है। उनसे पूछताछ के बाद घटना के बारे में कुछ सही तथ्य सामने आएगा। पीड़ित परिजन जो तहरीर देंगे,उसके मुताबिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
जहां तक रहा सवाल चपरा पूर्वी और डेबरी गांव के लोगों के बीच तनाव का तो वहां प्रर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेंगी।