फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The investigation team found flaws in six out of eight schools.

Sant Kabir Nagar News: आठ विद्यालयों में से छह में जांच टीम को मिलीं खामियां

Wed, 21 Aug 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Aug 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
The investigation team found flaws in six out of eight schools.
- जांच टीम को ज्यादातर स्थानों पर मिली गड़बड़ी, डीएम को देंगे रिपोर्ट
विज्ञापन

-कायाकल्प हुए विद्यालयों में भ्रष्टाचार की शिकायत पर डीएम ने गठित की थी जांच टीम

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत में विद्यालयों के कायाकल्प में भ्रष्टाचार के शिकायत की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय टीम बुधवार को पहुंची। टीम ने कायाकल्प हुए आठ विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें दो विद्यालयों को छोड़कर अन्य में कुछ ना कुछ गड़बड़ी मिली। जांच टीम ने बताया कि जांच की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। शिकायतकर्ता को जांच की सूचना नहीं दी गई।
नगर पंचायत के धर्मसिंहवा निवासी तारकेश्वर पांडेय ने एक माह पूर्व 25 जुलाई को जिलाधिकारी से मिलकर शपथ पत्र के माध्यम से शिकायत किया था कि नगर पंचायत के कायाकल्प किए जा रहे विद्यालयों में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। नगर पंचायत बनने से पूर्व विद्यालयों का कायाकल्प हो चुका है और ठेकेदार उसी काम को दिखाकर पेमेंट लेना चाह रहे हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने जांच टीम बनाई थी। बुधवार को टीम के सदस्य एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग साकी राव, अवर अभियंता सुरेश कुमार विद्यालयों पर शिकायत की जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन

जांच टीम ने पाया कि सिकरी में दिव्यांग शौचालय अधूरा पड़ा हुआ था। इसमें रैंप नहीं लगा है और कमरों में टाइल्स भी पूरा नहीं लगाया गया है। धर्मसिंहवा में रंगाई-पुताई का कार्य नहीं हुआ है। अंदर से पेंटिंग कराया गया है। सरकारी हैंड पंप खराब पड़ा है। प्राथमिक विद्यालय मंझरिया में दो शौचालय हैं एक को बनाए जाना दिखाया गया था। जांच में अधिकारियों को दोनों शौचालय में एक ही प्रकार का टाइल्स दिखा। जिस पर अधिकारियों ने सवाल खड़ा किए। इंटरलॉकिंग का कार्य भी अधूरा है। छत भी टपक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय केचुआखोर में भी तमाम कमियां मिलीं। प्रधानाचार्य विनय कुमार ने बताया कि विद्यालय के छत से पानी टपकता है। प्राथमिक विद्यालय सेवाइचपार में जांच टीम ने देखा कि दिव्यांग शौचालय अधूरा बना है। शौचालय की टंकी पर ढक्कन नहीं है। रैंप भी नहीं बना है। जांच टीम ने बताया कि जांच पूरी हो गई है। रिपोर्ट तैयार करके जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी। शिकायतकर्ता तारकेश्वर पांडेय ने बताया कि हमें सूचना नहीं दी गई जो कि नियम विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed