{"_id":"696155d4c4a7273c210f9bfc","slug":"the-intense-cold-weather-has-led-to-a-twofold-increase-in-the-sale-of-quilts-and-mattresses-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144126-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कड़ाके की ठंड से दो गुना तक बढ़ी रजाई-गद्दे की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कड़ाके की ठंड से दो गुना तक बढ़ी रजाई-गद्दे की बिक्री
Sat, 10 Jan 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
गोला बाजार में बिक रहा रजाई गद्दा-संवाद
संतकबीरनगर। भीषण ठंड के बढ़ते प्रकोप के साथ ही रजाई और गद्दे का कारोबार फिर गरमाने लगा है। एक ओर गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है, वहीं दूसरी ओर रजाई-गद्दे की दुकानों पर भी ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि 20 दिन में रजाई गद्दे की मांग दो गुना तक बढ़ गई है।
इधर 20 दिनों से तापमान काफी नीचे आ गया है। लोगों ने ठंड से बचाव के लिए रजाई और गद्दों की ओर रुख किया है। बाजार में साधारण रुई से बने रजाई और गद्दे 800 से 1000 रुपये में बिक रहे हैं, जबकि बढ़िया किस्म की रुई से तैयार गद्दों की कीमत 1500 रुपये या इससे अधिक है। अच्छी गुणवत्ता वाली रजाइयों की कीमत 2000 रुपये से ऊपर बताई जा रही है। इसके अलावा लोग पुरानी रजाई को नई बनवाने के लिए भी दुकानों पर पहुंच रहे हैं।
शहर के गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, बरदहिया बाजार, मेंहदावल, धनघटा आदि स्थानों पर रजाई-गद्दे की दुकानें सजी हुई हैं। दुकानदार संदीप जायसवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में ठंड काफी बढ़ गई है। 20 दिन पहले तक जहां चार से पांच लोग आते थे। वहीं अब 10 से 12 ग्राहक रोज खरीदारी करने आ रहे हैं। इसके चलते रजाई और गद्दों की मांग अचानक बढ़ गई है। दुकानदार आशीष ने बताया कि साधारण रुई 125 से 175 रुपये किलो बिक रही है जबकि फाइबर की रुई 280 से 300 रुपये किलो है। एक रजाई बनवाने में चार से पांच किलो साधारण रुई लग जाती है। फाइबर रुई की रजाई में ढाई से तीन किलो रुई लगती है। दुकान से रुई फर्द खरीदकर लोग धुनिया से नई रजाई बनवा रहे हैं।