फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The heat of the summer is scorching... the winds are scorching, we will have to endure more now.

Sant Kabir Nagar News: गर्मी का तेवर तल्ख... झुलसा रहीं हवाएं, अभी और सहना होगा

Sun, 19 May 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 19 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
The heat of the summer is scorching... the winds are scorching, we will have to endure more now.
संतकबीरनगर। मौसम के तेवर अब भी तल्ख बने हुए है। पारा 43 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है। साथ ही सुबह से ही गर्म हवाएं चल रही है। इसके कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। दोपहर में जहां सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है, वहीं लोग छांव की तलाश में भटकने को मजबूर हो रहे हैं। पीने के पानी का संकट भी बना हुआ है। मौसम के अभी इसी प्रकार बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। लोग सुबह से ही गर्मी और लू के थपेड़े से परेशान रहे। गर्म हवा चलने से लोग घरों से निकलने से कतराते रहे। जरूरी काम से लोग बाहर निकले तो मुंह पर गमछा, टोपी आदि लगाकर निकले। इसके बाद भी उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार को स्थिति यह रही कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जो लोग निकले वह भी कुछ दूर जाने के बाद छांव के लिए भटकते रहे। मेंहदावल बाईपास पर वाहन का इंतजार करने वाले ओवरब्रिज के नीचे खड़े रहने को मजबूर हुए। शहर के किसी चौराहे पर पीने के स्वच्छ पानी का इंतजाम नहीं हुआ है। स्वयं सेवी संगठन भी नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था नहीं किया है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। लोग नींबू पानी, गन्ने का रस, बेल का शर्बत, सत्तू आदि का सेवन कर खुद को गर्मी से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

धूप में वाहनों का कर रहे इंतजार
शहर के विभिन्न स्थानों पर सवारियों के लिए वाहन स्टैंड बनाया गया है, लेकिन कहीं पर भी छाजन की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी में खड़े रहकर वाहन का इंतजार करना पड़ रहा है। धनघटा जाने वाले रामहित, दिलीप कुमार ने कहा कि वाहन स्टैंड पर छाजन की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में तल्खी बनी हुई हैं। अभी तीन से चार दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। गर्म हवाएं चलेंगी। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed