फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The groom arrived at Dwarpuja drunk, the bride refused to marry him.

Sant Kabir Nagar News: द्वारपूजा में शराब पीकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

Sun, 28 Apr 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 28 Apr 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
The groom arrived at Dwarpuja drunk, the bride refused to marry him.
- आजमगढ़ से धनघटा के भोतहा में आई थी बरात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के भोतहा गांव में शुक्रवार की देर शाम विवाह समारोह में द्वारपूजा के दौरान दूल्हा शराब पीकर पहुंच गया। और लड़खड़ाने लगा। यह देख घर के लोग सन्न रह गए। दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। शनिवार की सुबह दोनों पक्षों में वाद-विवाद बढ़ गया। पुलिस के सामने दोनों पक्षों में बातचीत चलती रही। देर शाम तक कोई हल नहीं निकला।
क्षेत्र के भोतहा गांव में आजमगढ़ से बरात आई थी। जनवासे में जलपान के बाद बरात द्वारपूजा के लिए लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। द्वारपूजा की रश्म शुरू हुई। उसी दौरान दूल्हा द्वारपूजा पर बैठने आया तो वह लड़खड़ाने लगा। यह देख लोगों को शक हुआ। बाद में पता चला कि दूल्हे ने शराब पी ली है। वह शराबी किस्म का है। दूल्हे की हरकत लड़की पक्ष वालों को नागवार लगी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

उसी दौरान लड़की व उसके पिता ने शादी से इन्कार कर दिया। कहा कि अब शादी नहीं होगी। इसके बाद काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पौली पुलिस चौकी ने दोनों पक्षों को बुलाया। लेकिन बात नहीं बनी। देर शाम तक बरात बिना शादी के वापस हो गई। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष पंचायत कर रहे थे, लेकिन समाधान नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed