{"_id":"677979e09d47ea211506d0ec","slug":"the-fraudsters-of-uttarakhand-had-cheated-women-of-lakhs-by-posing-as-pandas-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-126554-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: उत्तराखंड के टप्पेबाजों ने पंडा बनकर महिलाओं से की थी लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: उत्तराखंड के टप्पेबाजों ने पंडा बनकर महिलाओं से की थी लाखों की ठगी
Sat, 04 Jan 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पंडा बनकर खलीलाबाद शहर के गोलाबाजार और मेंहदावल में महिलाओं को झांसा देकर नकदी और जेवरात उड़ाने वाले आरोपी उत्तराखंड के रहने वाले हैं। इन दोनों टप्पेबाजों को बहराइच पुलिस ने दबोच लिया है। जिले की पुलिस वहां जाकर उनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने खलीलाबाद और मेंहदावल में महिलाओं के साथ ठगी की वारदात में अपनी सहभागिता स्वीकार की। पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों पंडा बनकर टप्पेबाजी करने वालों को बहराइच पुलिस ने दबोच लिया है। उनके गिरफ्तार होने की सूचना के बाद पुलिस टीम वहां पर गई थी। आरोपियों की पहचान फरमान पुत्र कलवा निवासी कृपाली कोपर एवं सुहेल खान पुत्र बबलू निवासी ठंडानाला गूलरभोज, थाना गदरपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड के रूप में हुई।
उनसे की गई पूछताछ में पता चला कि 16 दिसंबर को दोनों आरोपियों ने बहराइच जनपद में टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद 17 दिसंबर को शहर के गोलाबाजार और मेंहदावल में दो अलग-अलग महिलाओं के साथ ठगी को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियों की टोह में लगी हुई थी। इसी बीच दोनों आरोपी फिर से एक जनवरी को फिर बहराइच में टप्पेबाजी करने के लिए पहुंचे थे। जहां पर पुलिस की सक्रियता से धर लिए गए। अ