फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The fertility of the fields will be tested by examining the soil

Sant Kabir Nagar News: मिट्टी की जांच कर परखी जाएगी खेतों की उर्वरा शक्ति

Sat, 03 May 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 03 May 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
The fertility of the fields will be tested by examining the soil
सेमरियावां। खेतों की उर्वरा शक्ति परखने के लिए मिट्टी की जांच कराना जरूरी है। इस जांच से खेतों में मिट्टी को किस तत्व की जरूरत होती है उसका पता चल जाता है। किसान जांच रिपोर्ट के अनुसार निर्धारित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए कृषि विभाग ने सेमरियावां ब्लाॅक के 20 गांव के 200 खेतों से मिट्टी के नमूने लेने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायतों में 183 राजस्व गांव हैं। अधिक पैदावार के लिए किसान विभिन्न प्रकार के रसायनिक खाद व कीटनाशक का प्रयोग करते हैं। वर्तमान समय में अधिक उत्पादन के चक्कर में किसान उर्वरकों का अंधाधुंध प्रयोग कर रहे हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति क्षीण होते जा रही है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बरकरार रहे इसके लिए कृषि विभाग मिट्टी की जांच कराता है।
विज्ञापन

चालू वित्तीय वर्ष में सेमरियावां ब्लाक के बाघनगर, कोइलसा, सेहुड़ा, भाटापारा, बुढ़ाननगर, पुरवां समेत 20 गांवों से 200 मिट्टी के नमूने लेने का लक्ष्य विभाग को शासन स्तर से मिला है। इस कार्य को पूरा करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। इसमें कृषि सखियां भी शामिल की गई हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार पौध के विकास के लिए 17 किस्म के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

अधिक उत्पादन लेने के लिए उर्वरकों का संतुलित मात्रा में उपयोग करना जरूरी है। इसके लिए मिट्टी की जांच कराना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed