फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The exercise of setting up industry in a closed mill

Sant Kabir Nagar News: बंद मिल में उद्योग लगाने की कवायद

Mon, 27 Feb 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 27 Feb 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
The exercise of setting up industry in a closed mill
मगहर में स्थित सुती मील बदहाल पड़ा।संवाद
निष्प्रयोज्य पड़ी है मिल की करीब 47 एकड़ जमीन
विज्ञापन

- यूपीसीडा ने सर्वे कर औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने के लिए शासन को भेजा है रिपोर्ट
उद्योग स्थापित होने पर लोगों को मिलेगा रोजगार
शोभित कुमार पांडेय
संतकबीरनगर। मगहर स्थित बंद सूती में उद्योग लगाने की कवायद शुरू की गई है। उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम की ओर से सर्वे करके इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इसे औद्योगिक क्षेत्र घोषित कर दिया जाएगा। ऐसा हुआ तो उद्यमियों को जहां उद्योग लगाने में सहूलियत होगी, वहीं लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई उद्योग नीति लागू की है। पहले जिले स्तर पर इंवेस्टर्स समिट हुआ। फिर 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट हुआ। जिले में 300 करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया था। पूर्व डीएम प्रेम रंजन सिंह ने पहल की और उद्यमियों ने इसमें काफी रुचि दिखाई। 64 उद्यमियों ने करीब 6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा है। इसमें सबसे बड़ी चुनौती नए उद्योगों को स्थापित करने में जमीन की है। प्रशासन ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है। यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि नगर पंचायत मगहर में बंद सूती मिल है। मिल की करीब 47 एकड़ जमीन निष्प्रयोज्य पड़ी है। राष्ट्रीय राजमार्ग से बंद सूती मिल काफी कम दूरी पर स्थित है। बगल में रेलवे स्टेशन मगहर भी है। आवागमन के दृष्टिकोण से सड़क और रेलवे दोनों सुविधाएं हैं। उद्योग स्थापित करने के लिहाज से बंद सूती मिल की जमीन काफी उपयुक्त है। इसमें छोटे-बड़े करीब 40 से 45 प्लाॅट बनाए जा सकते हैं। शेष जमीन में सड़क, नाली और पार्क आदि की व्यवस्था की जा सकती है। मिल की जमीन को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने के लिए यूपीसीडी की टीम ने सर्वे किया था। सर्वे रिपोर्ट को डीएम के माध्यम से यूपीसीडा के मुख्यालय कानपुर भिजवाया गया है। यूपीसीडा कानपुर मुख्यालय से रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। उम्मीद है कि शासन स्तर से सूती मिल की जमीन को औद्योगिक क्षेत्र घोषित कर दिया जाएगा तो यहां उद्योग लगाए जा सकेंगे। इससे उद्यमियों को काफी सुविधा होगी। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। संवाद
विज्ञापन

उद्योगों को बढ़ावा देने की शासन की मंशा है। शासन की मंशा के अनुरूप उद्योग स्थापित कराए जाने की दिशा में पूरी कोशिश होगी। यूपीसीडा की ओर से बंद सूती मिल को औद्योगिक क्षेत्र घोषित किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृत कराए जाने की शासन में तगड़ी पहल की जाएगी। उम्मीद है कि शासन स्तर से स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद नए उद्योग लगाए जाने की जमीन की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed