{"_id":"6654c4d511468151900cb7f2","slug":"the-elders-created-a-ruckus-when-the-dj-refused-to-dance-in-the-wedding-procession-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-115140-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बरात में डीजे पर नाचने से मना करने पर मनबढ़ों ने मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बरात में डीजे पर नाचने से मना करने पर मनबढ़ों ने मचाया उत्पात
Mon, 27 May 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 27 May 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के रतनपुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में बरात निकलते समय नाचने और हुडदंग करने से मना करने पर मनबढ़ युवकों ने दो लोगों की पिटाई कर दी। इस मामले में दूल्हे के मामा की तहरीर पर छह नामजद और चार अन्य नाम पता अज्ञात के खिलाफ बलबा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
रतनपुर गांव निवासी माधव पुत्र विंध्याचल ने महुली थाने में दिए तहरीर में लिखा है कि रविवार को उनके भांजे आकाश पुत्र त्रिलोकी की शादी की बारात निकल रही थी। डीजे पर घर परिवार के लोग नाचते गाते हुए बरात में चल रहे थे। उसी दौरान दूसरे पुरवा के धीरज पुत्र अशोक, दीपक उर्फ चौबे पुत्र सीताराम, सुनील पुत्र गंगा राम, सचिन पुत्र रूपई उर्फ राजाराम, गोलू पुत्र परमात्मा, जसवंत पुत्र गंगाराम व चार अन्य नाम पता अज्ञात लोग डीजे पर नाचने और हुडदंग करने लगे। आरोप है कि भाई और दादू जब उन्हें मना किए उपरोक्त लोग गाली देते हुए उनके भाई और दादू की जमकर पिटाई कर दिए। इतना ही नहीं उपरोक्त लोग जम करके ईंट पत्थर भी चलाए। इस मामले में पुलिस ने धीरज, दीपक उर्फ चौबे, सुनील, सचिन, गोलू, जसवंत व चार अन्य नाम पता अज्ञात के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।