फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The director of the hospital premises saw the dirt

अस्पताल परिसर में गंदगी देख भड़के डायरेक्टर

Sat, 15 Apr 2017 11:54 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
The director of the hospital premises saw the dirt
निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
संयुक्त जिला चिकित्सालय का शनिवार को निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर सख्त नाराजगी जताई और व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। निदेशक को अस्पताल में काफी कमियां मिली है। इसकी रिपोर्ट शासन को करने की बात निदेशक ने कही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय से आए निदेशक एसएन त्रिपाठी ने शनिवार को दिन में 12 बजे अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जताई और उसे तत्काल साफ कराने का निर्देश सीएमएस को दिया। इसके बाद उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण किया। जहां पर चिकित्सकों की कमी की बात सामने आई। जिस पर उन्होंने शासन को अवगत कराने की बात कही। दवा वितरण कक्ष, भंडारण कक्ष आदि को भी देखा। इसके बाद वे इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और मरीजों से पूछताछ की। फिर जनरल वार्ड पहुंचे जहां पर कुछ बेड पर चादर नहीं थे। जिस पर नाराजगी जताई। महिला वार्ड, आईसीयू समेत अन्य विभागों का निरीक्षण किया। वार्ड निदेशक एसएन त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल के निरीक्षण में काफी कमियां मिली है इसे सुधारा जाना बेहद आवश्यक है। शासन स्तर से हर अस्पताल का निरीक्षण हो रहा है। सरकार से जो सुविधाएं मरीजों को भेजी जा रही है वह मिल रही है कि नहीं इसको देखा जा रहा है। मरीजों से पूछताछ की गई है। कमियों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इससे की सुधार हो सके। इस दौरान सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, सीएमएस एके श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट नित्यानंद त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed