{"_id":"698a400210158da83c018814","slug":"the-daughters-wanted-to-study-but-their-father-wanted-them-to-get-married-so-they-left-home-khalilabad-news-c-7-1-gkp1041-1224722-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बेटियां पढ़ना चाहतीं थीं, पिता करना चाहते थे शादी..छोड़ दिया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बेटियां पढ़ना चाहतीं थीं, पिता करना चाहते थे शादी..छोड़ दिया घर
विज्ञापन
पटहेरवा/उजारनाथ। क्षेत्र के एक गांव से 15 दिन पहले लापता हुईं दो सगी बहनें झारखंड में सुरक्षित मिलीं। वहां वे एक कपड़े की दुकान में काम कर रही थीं। पुलिस जांच में सामने आया कि मामला किसी प्रेम प्रसंग से जुड़ा नहीं, बल्कि पढ़ाई को लेकर था।
पुलिस पूछताछ में 18 साल की बड़ी बहन ने बताया कि परिजन उसकी शादी करने की तैयारी कर रहे थे, जबकि वह अभी पढ़ाई पूरी करना चाहती थी। शादी की बात से उसकी पढ़ाई बाधित हो रही थी, इसी वजह से उसने और 16 साल की उसकी छोटी बहन ने घर से निकलने का फैसला किया। दोनों का कहना है कि वे आगे भी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं।
मालूम हो कि कुछ दिनों पहले परिजनों ने पुलिस को दोनों की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार, बड़ी बहन क्षेत्र के एक निजी महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है, जबकि छोटी बहन कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
24 जनवरी को दोनों स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिला। तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मोबाइल से मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने झारखंड पहुंचकर दोनों बहनों को एक कपड़े की दुकान से खोज निकाला। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि दोनों बहनों का उद्देश्य केवल पढ़ाई जारी रखना था। किसी प्रकार का आपराधिक या प्रेम प्रसंग का मामला नहीं पाया गया। दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।