फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The contribution of lawyers in strengthening the judicial system is important.

Sant Kabir Nagar News: न्यायिक व्यवस्था की मजबूती में अधिवक्ताओं का योगदान अहमव

Mon, 24 Aug 2026 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
The contribution of lawyers in strengthening the judicial system is important.
धनघटा तहसील में अधिवक्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करती भाजपा के पूर्व सांसद रमापति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। तहसील परिसर में नवनिर्मित अधिवक्ता चैंबरों का सोमवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं देवरिया के पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम योगदान देते हैं।
तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए सात चैंबर का निर्माण कर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणी ने प्रशंसनीय कार्य किया है। यह कार्य सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। इससे अधिवक्ताओं के साथ वादकारियों को मदद मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मौजूदगी में तहसील बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों के बीच बारिश आने से कार्यक्रम स्थल तहसील सभागार में करना पड़ा। खराब मौसम के बावजूद समारोह में काफी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ईश्वर चंद पाठक, महीप बहादुर पाल के अलावा तहसील के समस्त अधिवक्ताओं को फूलमालाओं व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संगठन के तहसील अध्यक्ष दिलीप राय, पूर्व अध्यक्ष लाल शरण सिंह, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, गणेश पांडेय, राममिलन यादव, बद्री यादव, बब्बन शर्मा, अरविंद सिंह, अधिवक्ता प्रेम नारायण मिश्रा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव, दुर्विजय चौहान, सविता त्रिपाठी, त्रिपुरेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed