फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Technical assistants demand an increase in honorarium.

Sant Kabir Nagar News: तकनीकी सहायकों ने कीे मानदेय बढ़ाने की मांग

Tue, 22 Sep 2026 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Technical assistants demand an increase in honorarium.
तकनीकी सहायकों ने सेमरियावां बीडीओ को मांग पत्र सौंपा-स्रोत तकनीकी सहायक
संवाद न्यूज एजेंसी सेमरियावां/बेलहर । वीबी जी रामजी तकनीकी सहायकों ने सोमवार को मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र बीडीओ को सौंपा। संगठन ने मांग का निस्तारण न होने पर 28 सितंबर से लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

तकनीकी सहायकों ने कहा कि मनरेगा, विकसित भारत-गारंटी और रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। इनके माध्यम से लाखों कुशल एवं अकुशल श्रमिकों को रोजगार मिलता है और गांवों में स्थायी परिसंपत्तियों का भी निर्माण होता है। इन महत्वपूर्ण कार्यों में तकनीकी सहायक लगातार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन

महंगाई बढ़ती जा रही है लेकिन तकनीकी सहायकों को अपेक्षित मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। मानदेय 45 हजार रुपये प्रतिमाह के अतिरिक्त यात्रा भत्ता दिए जाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि तकनीकी सहायकों की जिम्मेदारियों और कार्यभार को देखते हुए मानदेय में उचित वृद्धि की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से तकनीकी सहायकों की मांगों का 26 सितंबर 2026 तक निस्तारण करने का अनुरोध किया गया है। मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में उत्तर प्रदेश के समस्त तकनीकी सहायकों ने 28 सितंबर से लखनऊ स्थित ईको गार्डन में संगठन के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान कृष्णदेव पांडेय, मनीष कुमार यादव, जितेंद्र चौहान, बलवंत कुमार यादव, अर्पित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed