फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The cleaning workers surrounded the MLA in support of the demands

सफाई कर्मियों ने मांगों के समर्थन में विधायक का किया घेराव

Wed, 17 Aug 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The cleaning workers surrounded the MLA in support of the demands
कलेक्ट्रेट में सदर विधायक का घेराव करते सफाई कर्मचारी संघ के सदस्य। - फोटो : KHALILABAD
सफाई कर्मियों ने मांगों के समर्थन में विधायक का किया घेराव
विज्ञापन

विधायक ने समस्याओं के निस्तारण का दिया आश्वासन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी का घेराव किया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने विधायक के समक्ष समस्याएं गिनाईं। इस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि सफाई कर्मियों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की विकास भवन परिसर में जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसके बाद सफाई कर्मियों ने डीपीआरओ को मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसी बीच कलेक्ट्रेट पर सदर विधायक के आने की सूचना पर सफाई कर्मी डीएम कार्यालय पहुंच गए और विधायक का घेराव किया। सफाई कर्मियों ने कहा कि उनकी ड्यूटी बीएलओ कार्य में लगाई गई है, जबकि सफाई कर्मी कम पढ़े लिखे हैं। ऐसे में बीएलओ का कार्य करने में तमाम दिक्कतें आ रही हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मियों की सेवा पुस्तिका सत्यापित कराया जाए और वर्ष 2016-17 से अब तक का बकाया डीए और एरियर का भुगतान कराया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में किन्हीं कारणों से कुछ सफाई कर्मचारियों का वेतन बाधित है, भुगतान कराया जाए। मृतक कार्मिकों के आश्रित परिवार को समस्त देयकों का भुगतान कराया जाए। साथ ही सफाई कर्मचारियों को सफाई कार्य के उपकरण उपलब्ध कराया जाए। विधायक ने सफाई कर्मियों की बात सुनने के बाद आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार, सजन लाल, सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव, मान सिंह यादव, संतराम, कृष्ण कुमार यादव, शंभूनाथ यादव, विवेक कुमार पांडेय, छट्ठू लाल, चंदगीराम और जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed