फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The chiefs expressed anger over the non-arrest of the accused of firing

Sant Kabir Nagar News: फायरिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर प्रधानों ने जताया रोष

Mon, 21 Jul 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 21 Jul 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
The chiefs expressed anger over the non-arrest of the accused of firing
संतकबीरनगर/तिघरा। बघौली ब्लॉक गेट पर करैली प्रधान पुत्र देवेंद्र यादव पर फायरिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है। इसके लेकर प्रधान संघ ने सोमवार को अपना आक्रोश व्यक्त किया। एएसपी सुशील कुमार सिंह को ज्ञापन सौपकर फायरिंग की घटना में संलिप्त आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

प्रधान संघ के अध्यक्ष पहलवान सतपाल यादव की अगुवाई में बघौली ब्लॉक के तमाम प्रधान एसपी कार्यालय पहुंचे। प्रधानों का कहना है कि थाना बखिरा पुलिस घटना के छह दिन बीतने के बाद भी किसी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। अभी तक न ही घटना में संलिप्त अन्य हमलावरों का नाम ही उजागर किया। पुलिस घटना के बाद कुछ लोगों को थाना पर बैठाई थी, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

हमलावरों के प्रमुख मास्टर माइंड को छोड़ दिया। आरोपी फिर से गोली चलवाने की फिराक में हैं और धमकी दे रहे हैं। प्रधान संघ ने प्रधान पुत्र पर हुए फायरिंग के मामले में संलिप्त आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग किया है। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने प्रधान संघ के लोगों को आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फायरिंग में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम काम कर रही है। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दिया जा रहा है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed