Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The central government is plotting to abolish MNREGA.

Sant Kabir Nagar News: मनरेगा को खत्म करने की साजिश रच रही केंद्र सरकार

Tue, 13 Jan 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 13 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The central government is plotting to abolish MNREGA.
विश्वनाथपुर में मनरेगा मजदूरों व उनके बच्चों के साथ प्रियंका गांधी का जन्म दिन मनाते कांग्रेस ज
संतकबीरनगर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जन्म दिन पर विश्वनाथपुर मंडल में मनरेगा बचाओ संग्राम जनजागरण अभियान जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में शुरू किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती के लोगों साथ मिलकर केक काटा और मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांउेय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मनरेगा को खत्म करने की साजिश रच रही है। जिसे आम जनमानस को समझना होगा। कांग्रेस इसकी लड़ाई आज प्रियंका गांधी के जन्म दिन पर शुरू किया है जो पूरे देश प्रदेश और जिलों के हर गांव तक पहुंचाया जाएगा। केंद्र सरकार को बिल वापस करने के लिए मजबूर किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि मनरेगा गांव के गरीब मजदूर का रोजी रोटी का साधन था।
विज्ञापन

मोदी सरकार इसे खत्म करके बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान को बदलना चाहती है। जिसे कांग्रेस कभी नहीं होने देगी। जिसकी लड़ाई विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हो चुकी है। जिसको अंजाम तक पहुंचाने का काम इस देश जनता करेगी क्योंकि की जनता मोदी सरकार के छल कपट और चोरी को समझ चुकी है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नीलम चतुर्वेदी, शांति देवी, अजय सिंह, चंद्रमणि त्रिपाठी, हरि चौधरी, सुग्रीव पासवान, अरुण पांडेय, मोइन अंसारी, प्रद्युम्न कुमार, रमेश पांडेय, हीरालाल, रामाश्रय यादव, अमरदेव पांडेय, चंद्र प्रकाश पांडेय, घोलर प्रसाद, कोलाई प्रसाद, मिलन, नितिन पासवान, रविंद्र पांडेय, हरिनाथ, भाजूराम, प्रमोद कुमार, अरुण पांडेय, राजधारी, रामचंद्र, बृजनाथ, दुर्गेश पाठक, बिट्टू सिंह, जमुना प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed