फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The car going from Gorakhpur to Noida after seeing off the bride collided with the divider.

Sant Kabir Nagar News: गोरखपुर से दुल्हन की विदाई कराकर नोएडा जा रही कार डिवाइडर से टकराई

Mon, 17 Feb 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The car going from Gorakhpur to Noida after seeing off the bride collided with the divider.
मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर पलट कर क्षतिग्रस्त हुई कार।
संतकबीरनगर। गोरखपुर से दुल्हन की विदाई कराकर नोएडा जा रही कार खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज पर हादसे का शिकार हो गई। कार में सवार दुल्हन सहित उसके सास-ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंचे टीएसआई ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। दूल्हे को भी हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर 62 के रहने वाले शोभित मस्तवाल ने बताया कि उनका विवाह गोरखपुर के रुस्तमपुर निवासी प्रियंका मल्ल के साथ 16 फरवरी को हुआ। सोमवार की सुबह विदाई की रस्म पूरी हुई। उसके बाद चार पहिया वाहन में अपनी पत्नी प्रियंका मल्ल, पिता कमल सिंह मस्तवाल, माता प्रभा सिंह मस्तवाल के साथ बैठकर नोएडा लौट रहे थे। उनके पिता कमल सिंह मस्तवाल कार को चला रहे थे। जैसे ही कार मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज पर पहुंची अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए डिवाइडर के बीचो-बीच जाकर फंस गई।
विज्ञापन

कार में सवार दुल्हन सहित उसके सास-ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए और कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर टीएसआई परमहंस यादव ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजवाया। कार के साथ कुछ दूरी पर बस में सवार बराती भी थे जो पीछे-पीछे चल रहे थे। घटना के बाद सभी अचंभित रह गए। दोपहर तक सभी दूसरी गाड़ी की व्यवस्था करके अपने गंतव्य को रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed