फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Enthusiasm seen among learners in the Navbharat Literacy Examination.

Sant Kabir Nagar News: नवभारत साक्षरता परीक्षा में शिक्षार्थियों मेंे दिखा उत्साह

Sun, 20 Sep 2026 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm seen among learners in the Navbharat Literacy Examination.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरैया। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को लोहरैया क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में साक्षरता परीक्षा आयोजित की गई। इसमें शिक्षार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। परीक्षा के दौरान उम्रदराज शिक्षार्थियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
प्राथमिक विद्यालय संठी, उच्च प्राथमिक विद्यालय बभनौली, प्राथमिक विद्यालय बभनौली और उच्च प्राथमिक विद्यालय गरथवलिया समेत क्षेत्र के सभी संबंधित विद्यालयों में परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे शिक्षार्थियों को प्रश्न पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गईं। शिक्षकों ने आवश्यक निर्देश देते हुए उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। शिक्षार्थियों ने मनोयोग से प्रश्नों को हल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी हैंसर बाजार ज्ञान चंद्र मिश्र ने परीक्षा के दौरान शिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का उद्देश्य निरक्षर व्यस्कों को पढ़ने-लिखने में सक्षम बनाने के साथ ही उन्हें दैनिक जीवन में उपयोगी ज्ञान से जोड़ना है। उन्होंने शिक्षकों को परीक्षा व्यवस्थित, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे व्यक्ति आत्मनिर्भर बनता है और अपने अधिकारों व जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होता है। परीक्षा में शिक्षार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी साक्षरता अभियान की सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed