फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused wanted under the POCSO Act arrested.

Sant Kabir Nagar News: पाॅक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accused wanted under the POCSO Act arrested.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र में पाॅक्सो एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में वांछित आरोपी ताहिर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे मूडाडीहा खुर्द से उसरा शहीद बाजार की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया के पास से दोपहर में काबू किया गया। आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, अपराधियों और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को दुधारा पुलिस क्षेत्र में गश्त और वांछित आरोपियों की तलाश में थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ताहिर निवासी मूडाडीहा खुर्द को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता की ओर से लगाए गए आरोपों की विवेचना की जा रही है। आरोप है कि वह पीड़िता पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था और धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed