{"_id":"682e109c0abdc83cc9043117","slug":"the-captured-mischievous-langur-was-taken-to-the-jungle-and-released-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-132969-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पकड़ा गया उत्पाती लंगूर जंगल में ले जाकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पकड़ा गया उत्पाती लंगूर जंगल में ले जाकर छोड़ा
Wed, 21 May 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 21 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
महुली में पकड़ा गया लंगूर
धनघटा। महुली कस्बा में पिछले बीस दिन से एक लंगूर ने उत्पात मचा रखा था। करीब बाइस से अधिक लोगों को काटकर घायल भी कर दिया है। प्रधान प्रतिनिधि महेश यादव और युवाओं की टोली ने लंगूर को पकड़ने के लिए बस्ती जनपद से बंदर पकड़ने वाली टीम बुलाकर मंगलवार की देर रात कन्या विद्यालय के समीप झाड़ से पकड़कर गोरखपुर के पास जंगल छोड़ा गया।
मालूम हो कि महुली थाना के स्थानीय कस्बा और आसपास के गांव में एक लंगूर घूम-घूम कर दरवाजे पर बैठे लोगों दुकानदारों और आने जाने वाले राहगीरों पर हमला बोलकर उन्हें काट लेता था। जिससे महुली और आस पास के गांवों की जनता पूरी तरह दहशत के साये में थी। लंगूर के हमले करीब बाइस से अधिक लोग घायल हो गए थे। शिकायत के बाद भी वन विभाग और स्थानीय पुलिस लंगूर को पकड़वाने से इंकार कर दिया था।
प्रधान महेश यादव व गांव के युवक हिमांशु द्विवेदी, अश्वनी द्विवेदी, आशीष द्विवेदी, गिरीश चंद्र द्विवेदी, कनक, आनंद स्वरूप, मोनू दुबे, गंगाधर, हैप्पी मिश्र, नागेश पांडेय, विनोद मौर्य, सर्वेश मिश्रा, निशांत दुबे, राहुल दुबे व आदर्श मिश्र ने बस्ती जनपद से बंदर पकड़ने वाली छह सदस्य टीम को बुलाया। टीम ने कन्या विद्यालय महुली के समीप मंगलवार की शाम को झाड़ से जाल बिछाकर पकड़ लिया। लंगूर पकड़ने जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।