{"_id":"67bb61b4a9e751249a0db36b","slug":"the-bushes-and-drains-growing-on-the-highway-side-could-not-be-cleaned-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-129022-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाईवे किनारे उगीं झाड़ियों और नालों की नहीं हो सकी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाईवे किनारे उगीं झाड़ियों और नालों की नहीं हो सकी सफाई
Sun, 23 Feb 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रशासन ने जिले की सीमा में पड़ने वाले हाईवे के किनारे की नालों की सफाई और झाड़ियों की कटाई के लिए योजना तैयार की थी। इसके लिए हाईवे प्रशासन व नगर पालिका को निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक इस कोई काम शुरू नहीं हो सका है। जिसके कारण जहां जल निकासी की समस्या और दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती है।
हाईवे के किनारे जगह-जगह झाड़ियां उगी है। जिससे छुट्टा पशु अचानक सड़क पर आ जाते हैं। सुरक्षा के लिए हाईवे प्रशासन ने जगह-जगह टिन के बैरियर लगाया था, लेकिन लोगों ने अपनी सुविधा के लिए अवैध कट बना लिए हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। इसको देखते हुए प्रशासन ने झाड़ियों की कटाई कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक हाईवे के किनारे उगी झाड़ियाें की कटाई नहीं हो सकी है।
दूसरी तरफ प्रशासन ने जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए हाईवे के किनारे के नालों की सफाई के लिए भी निर्देश दिए थे, ताकि कहीं पर भी जल भराव न हो। पूर्व में बरसात के मौसम में बूधा कला के पास चहारदीवारी में शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसकी वजह यह रही कि नाला साफ न होने से खाली पड़े प्लाॅटों में पानी एकत्र हो जाता है।
विज्ञापन
साथ ही बरसात में शहर के विभिन्न मोहल्लों में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन नालों की सफाई न होने से समस्या बनी हुई है। खलीलाबाद निवासी प्रेमचंद्र, राकेश कुमार आदि ने बताया कि यदि झाड़ियों की सफाई व नालों की सफाई हो जाए तो काफी हद तक लोगों को राहत मिल सकती है।