{"_id":"64eb8decd59efe85750cfd56","slug":"the-bull-grazing-the-crop-was-chased-away-and-killed-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-2107-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फसल चर रहे सांड़ को भगाया तो पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फसल चर रहे सांड़ को भगाया तो पटककर मार डाला
Sun, 27 Aug 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
राजेंद्र की फाइल फोटो।
- फसल देखने गए थे चपरा पूर्वी के किसान राजेंद्र, तभी सांड़ ने कर दिया हमला
- परिवार वालों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव निवासी 55 वर्षीय किसान को शनिवार को सांड़ ने पटक दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन जिला अस्पताल ले गए वहां से फिर घर लाए। रविवार सुबह किसान की मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चपरापूर्वी गांव के प्रधान हरिराम यादव ने बताया कि गांव के राजेंद्र (55) खेती कर परिवार की आजीविका चलाते थे। शनिवार को वह खेत देखने गए थे। खेत में सांड़ फसल को नुकसान पहुंचा रहा था। वह उसे भगाने लगे। जैसे ही राजेंद्र उसके पास पहुंचे, सांड़ ने हमला कर दिया। सिंग से उठाकर राजेंद्र को पटक दिया। गांव के तमाम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों ने किसी तरह सांड़ को भगाया और गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाए। मलौली में प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टर ने उनको देर शाम घर भेज दिया था। रविवार की सुबह राजेंद्र की घर पर मौत हो गई। बिड़हर घाट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव ने बताया कि परिवार वालों की मांग पर राजेंद्र के शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्राम प्रधान हरिराम यादव ने बताया कि उनके गांव के सिवान में छुट्टा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। छुट्टा पशु किसानों की फसल काे काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उसी में से हिंसक सांड़ ने राजेंद्र पर हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया।