{"_id":"6a5e6a523725b1f6c00eb9bc","slug":"the-boundary-stone-planted-after-the-survey-was-uprooted-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154121-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पैमाइश के बाद गाड़ा गया सीमांकन का पत्थर उखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पैमाइश के बाद गाड़ा गया सीमांकन का पत्थर उखाड़ा
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के मटिहना गांव में राजस्व विभाग द्वारा पक्की पैमाइश के बाद लगाए गए सीमा-चिह्न (पत्थर) को उखाड़कर फेंक देने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मटिहना गांव निवासी सरबजीत पाल पुत्र रामलखन पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उप जिलाधिकारी के आदेश पर 15 जुलाई को राजस्व विभाग की टीम ने धारा 24 के तहत उनके खेत की पक्की पैमाइश कराई थी। पैमाइश पूरी होने के बाद खेत की सीमा निर्धारित करने के लिए पत्थर भी गाड़ा गया था।
आरोप है कि सोमवार सुबह गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और सीमा पत्थर को उखाड़कर फेंक दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चंद्रभान, राम दरस, राम उजागिर, हरिलाल, उदयभान, अरुण कुमार और विपिन कुमार निवासी मटिहना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद