फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The body of a young man missing for three days was found near Pauli Chowki, murder suspected

Sant Kabir Nagar News: पौली चौकी के पास मिला तीन दिन से लापता युवक का शव, हत्या का शक

Thu, 29 May 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 29 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man missing for three days was found near Pauli Chowki, murder suspected
बाबी देओल की फाइल फोटो
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के पौली चौकी से कुछ ही दूरी पर बृहस्पतिवार को एक युवक का शव बरामद हुआ। परिजनों ने युवक के हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचकर एएसपी व सीओ के साथ ही फील्ड यूनिट ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह युवक 27 मई की रात से ही लापता था। धनघटा थाने की पौली चौकी से कुछ दूरी पर लोगों को सड़क के बगल से बदबू आती दिखी। जब मौके पर जाकर देखा तो युवक का शव देखा। उसकी पहचान धनघटा थानाक्षेत्र के छितौनी गांव के निवासी बाॅबी देओल (22) पुत्र रमेश चन्द्र के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजनों ने आकर मौके पर शव की पहचान की। पिता रमेश चंद्र का कहना है कि उसको 27 मई की रात तकरीबन 9:30 बजे फोन करके दो-तीन लड़कों ने पारा चौराहे पर बुलाया था।
विज्ञापन

वह उसे चिललवनिया में बरात चलने के लिए कह रहे थे। इसके बाद से ही उसका कोई पता नहीं चल रहा था।
परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष धनघटा के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह तथा सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्रित किया। थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed