{"_id":"6984f82c7e7022be8d0cba90","slug":"the-body-of-a-middle-aged-man-was-found-hanging-from-a-hook-under-suspicious-circumstances-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145534-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में कुंडे से लटका मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में कुंडे से लटका मिला अधेड़ का शव
Fri, 06 Feb 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के शंकरपुर उर्फ बख्तूपुर में युवक की मौत के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस-स्रोत पुलि
महुली। क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर उर्फ बख्तूपुर में बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में छत के कुंडे से 52 वर्षीय मदन पांडेय का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने शव को नीचे उतारकर दरवाजे पर रख दिया था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत को लेकर गांव में कई तरह चर्चा है। बताया जा रहा है कि कुछ महीनों से मदन पांडेय घर में अकेले रहते थे।
महुली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सांखी के राजस्व गांव शंकरपुर उर्फ बख्तूपुर के मदन पांडेय पुत्र राम अचल पांडेय करीब तीन महीने से घर में अकेले रहते थे। पत्नी किसी कारण से मायके में रहती हैं। बृहस्पतिवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो कुछ लोग बुलाते हुए अंदर गए। नजारा देख हर कोई चीख पड़ा। छत के कुंडे से संदिग्ध हालात में मदन पांडेय का शव लटक रहा था। शोर मचाने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने शव को नीचे उतारकर दरवाजे पर रख दिया। मृतक के भाई केशव पांडेय की सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेग। एसओ महुली रजनीश राय ने बताया कि जांच चल रही है।