{"_id":"67ec2d2b1ebd8db7e404823a","slug":"the-body-of-a-disabled-person-was-taken-out-from-the-grave-after-two-and-a-half-months-of-his-death-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-130653-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मौत के ढाई माह बाद कब्र से निकलवाया दिव्यांग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मौत के ढाई माह बाद कब्र से निकलवाया दिव्यांग का शव
Tue, 01 Apr 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थानाक्षेत्र के सिसवा तालिब में एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत 14 जनवरी को पानी में डूबने से मौत हो गई थी। शव मिलने के बाद परिजनों ने शव को दफना दिया था। मृत दिव्यांग के बटे ने शव का पोस्टमार्टम करने की गुहार एडीएम से लगाई थी। एडीएम ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए निर्देश दिया था। इसके बाद नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी के निर्देशन में शव को खोदकर कब्र से निकाला गया। दुधारा थानाक्षेत्र के सिसवा तालिब गांव का का निवासी दिव्यांग मनोज उर्फ पप्पू विश्वकर्मा (50) पुत्र शिव कुमार विश्वकर्मा गत 13 जनवरी को सुबह सालेहपुर स्थित अपने बहन के घर गया था। बहन मेनका से मिलकर देर शाम घर लौट रहा था और अगले दिन उसकी लाश मिली।
आशंका है कि चिउटना गांव स्थित सरयू नहर की सड़क पर पहुंचा था लेकिन काफी चढ़ान होने के कारण ट्राईसाइकिल चढ़ नहीं पाई और फिसल कर सरयू नहर के दरेश में चली गई। दरेश में जलकुंभी के नीचे पप्पू दब गया।
इधर देर रात घर न पहुंचने से पत्नी चंदा देवी वह बच्चों ने इधर-उधर तलाश किया लेकिन सुराग नहीं लगा। मंगलवार की सुबह कुछ लोगों देखा कि दरेश के किनारे ट्राईसाइकिल पड़ी है। उसी जगह गड्ढे में एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान पप्पू के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों ने शव को सिसवा तालिब के कब्रिस्तान में दफना दिया।
विज्ञापन
इसके बाद मनोज के पुत्र सनोज ने इस संबंध में एडीएम के न्यायालय में पत्र दिया कि उसके पिता के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाए। इसके बाद एडीएम ने शव के पोस्टमार्टम के आदेश दिए। इस आदेश के अनुपालन में मनोज के शव को कब्रिस्तान ने निकाला गया। इस दौरान नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी के साथ अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।