फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Basic Education Department has sought information regarding teachers who have qualified the UPTET/CTET.

Sant Kabir Nagar News: बेसिक शिक्षा विभाग ने यूपी टेट/ सीटेट पास शिक्षकों की मांगी जानकारी

Tue, 23 Jun 2026 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The Basic Education Department has sought information regarding teachers who have qualified the UPTET/CTET.
मेंहदावल। बेसिक शिक्षा विभाग ने यूपी टेट-सीटेट पास शिक्षकों की जानकारी मांगी है। इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार सरकारी परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के यूपी टेट-सीटेट संबंधित विवरण एकत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बाबत विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में शिक्षा निदेशक (बेसिक) को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्देश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य टीईटी उत्तीर्ण न करने वाले शिक्षकों को चिह्नित करके उनके लिए विशेष परीक्षा का आयोजन करना है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा का अधिकार कानून के तहत सभी सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया है। टीईटी पास न करने वाले शिक्षकों की नौकरी जाने का संकट मंडरा रहा था, जिसके समाधान के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। बेसिक शिक्षा विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उन सभी शिक्षकों का विस्तृत ब्योरा (आयु, सेवा अवधि और यूपी टेट-सीटेट उत्तीर्ण की स्थिति तैयार करें जो अभी तक परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को टीईटी पास करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा 31 अगस्त 2028 तक का समय दिया गया है। विशेष सचिव बेसिक शिक्षा अवधेश कुमार तिवारी द्वारा जारी शासनादेश में उल्लेख किया गया है कि उच्चतम न्यायालय ने अपने पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए समय-सीमा में एक वर्ष का विस्तार प्रदान किया है तथा इस संबंध में दायर सभी पुनर्विचार याचिकाओं का निस्तारण कर दिया है। इसके साथ शासन स्तर पर कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी परीक्षा आयोजित किए जाने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है। सभी शिक्षक अपनी सूचनाएं शीघ्र ही उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे अग्रिम कार्रवाई शीघ्र पूरा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed