{"_id":"6a7b717f6e8d60aa15061ff4","slug":"the-arrangements-were-divided-into-four-zones-and-nine-sectors-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155401-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चार जोन और नौ सेक्टर में बांटी गई थी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चार जोन और नौ सेक्टर में बांटी गई थी व्यवस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को मान्यवर कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रस्तावित आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चार जोन और नौ सेक्टर में बांटकर पुलिस बल की तैनाती की गई।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्टेडियम और आसपास के क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को लगाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था में चार अपर पुलिस अधीक्षक, 10 क्षेत्राधिकारी, नौ थाना प्रभारी/ निरीक्षक, 15 इंस्पेक्टर, 110 उपनिरीक्षक, 20 महिला उपनिरीक्षक, 505 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल और 70 महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई। इस तरह पुलिस विभाग के कुल 743 अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।
इसके अलावा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए पीएसी की दो कंपनियां तैनात की गईं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दो फायर टेंडर भी मौके पर लगाए गए थे।