{"_id":"69adb9620d368087f10f6650","slug":"the-appearance-of-maghar-railway-station-will-also-change-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147148-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मगहर रेलवे स्टेशन की भी बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मगहर रेलवे स्टेशन की भी बदलेगी सूरत
विज्ञापन
अमृत भारत योजना के तहत मगहर रेलवे स्टेशन पर बना उपरगामी सेतु -संवाद
मगहर। रेल मंत्रालय ने स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के नाम से एक नई नीति तैयार की है। इसके तहत मगहर रेलवे स्टेशन तमाम सुख सुविधाओं से जल्द लैस किया जा रहा है। इस पर छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें प्लेटफाॅर्म अपग्रेडेशन, परिसर में उन्नत लाइटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम आदि के कार्य हो रहे हैं।
मगहर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के अंतर्गत चयनित कर लगभग छह करोड़ की लागत से नई सुविधाओं के साथ ही पुरानी सुविधाओं को अपग्रेड किया जा रहा है। इसके तहत मगहर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सरकुलेटिंग एरिया के विकास तथा स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल किया गया है। इसमें स्टेशन का सौंदर्यीकरण, प्लेटफाॅर्म सरफेस का अपग्रेडेशन, स्टेशन फसाड लाइट तथा स्टेशन परिसर में उन्नत लाईटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ियां, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर तथा विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबंधित ग्लोसाइन बोर्ड (साइनएज), एलईडी, स्टेशन नाम पट्टिकाओं तथा स्टेशन पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का आधुनिकीकरण आदि कार्य कराया जा रहा है। इस स्टेशन पर दो जोड़ी मेल, एक्सप्रेस ट्रेन तथा तीन जोड़ी सवारी गाड़ियों की सुविधा प्राप्त है। मगहर स्टेशन यात्री सुविधा ग्रेड एनएसजी 6, ब्राड गेज लाइन का स्टेशन हैं।
मगहर स्टेशन से लगभग 500 मीटर दूरी पर सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली है। जहां कबीर की समाधि व मजार दोनों हैं। यह स्थान आपसी सौहार्द व गंगा जमुनी तहजीब के लिए विश्व प्रसिद्ध है। मगहर देश भर में ही नहीं विदेशों में फैले कबीर पंथियों की आस्था का मुख्य केंद्र है। स्टेशन का सौंदर्यीकरण होने से यहां कबीर का दर्शन करने आने वाले यात्रियों को सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
00000000000000000
मगहर रेलवे स्टेशन को सुंदरीकरण होने पर जताई खुशी
मगहर। रेल मंत्रालय द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मगहर रेलवे स्टेश के विकास व सुंदरीकरण के कार्य त्वरित गति से होने पर नगर वासियों ने खुशी जताई है। साथ ही उम्मीद लगाई है कि मगहर रेलवे स्टेशन पर कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन, इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन, 5007 एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का ठहराव भी होगा। विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव व स्टेशन के अपग्रेड होने पर खुशी जताने वालों में नगर महंत विचारदास, पूर्व चेयरमैन संगीता वर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक रामशंकर यादव, सभासद अवधेश सिंह, पूर्व सभासद परवेज कौसर, सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद असअद, अहमद आलम जेई, गुलाम हुसेन, राहुल कन्नौजिया, मुन्ना खान, सभासद अतुल श्रीवास्तव, पूर्व सभासद त्रिलोकीनाथ वर्मा, अकबाल अहमद पाशा, अफरोज आलम खान, अलकेश गुप्ता आदि ने खुशी का इजहार किया है।