फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The administration team arrived to open the lock of the temple.

Sant Kabir Nagar News: मंदिर का ताला खुलवाने पहुंची प्रशासन की टीम

Sat, 21 Feb 2026 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The administration team arrived to open the lock of the temple.
मुखलिसपुर ​स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में ताला बंद होने की सूचना पर पहुंची पुलिस-स्रोत जागरूक पाठक
महुली। क्षेत्र के ग्राम मुखलिसपुर में स्थित ठाकुरद्वारा के महंत की गद्दी की दावेदारी को लेकर तनाव व्याप्त है। मंदिर में तालाबंदी की ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने मंदिर का ताला खुलवाकर ग्रामीणों के लिए पूजा-अर्चना के लिए व्यवस्था बनाई।
विज्ञापन

मुखलिसपुर में अयोध्याधाम से संचालित ठाकुरद्वारा प्राचीन काल से ही स्थित है। ठाकुरद्वारा के महंत कमलदास का 27 जनवरी को निधन हो गया। तभी से मंदिर के महंत का पद रिक्त है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में शनिवार को एसडीएम धनघटा को पत्र सौंप कर महंत की सेवादार रही एक साध्वी पर मंदिर में ताला बंदी करने का आरोप लगाते हुए ताला खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन

सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तहसीलदार धनघटा राम जी और थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पांडेय को मौके पर भेजा। दोनों अधिकारियों ने मंदिर का ताला खुलवाकर मौजूद साध्वी को आमजन के लिए मंदिर हमेशा खुला रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उक्त साध्वी के मंदिर पर रहने से अराजकता का माहौल रहेगा। जबकि उक्त साध्वी का कहना है कि वह 15 वर्षों से दिवंगत महंत की सेवा कर रही हैं। वह महंत की वास्तविक शिष्या हैं। प्रशासन ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद यह निर्देश दिया कि मंदिर के महंत का फैसला करने का अधिकार उक्त मंदिर के मुख्य ट्रस्ट का है। पूजा पाठ करने का अधिकार सभी का है।

दोनों पक्षों को महंत का फैसला होने तक किसी को भी एकाधिकार हासिल करने का अधिकार नहीं होगा। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार अग्रहरि, क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिपुरारी त्रिपाठी, अरुणेश द्विवेदी, कल्याण सिंह यादव, विंदेश्वरी दुबे, मुक्ति नाथ दूबे, नरसिंह यादव, इंद्रमणि यादव सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed