{"_id":"684c72049d5f5def210c7a44","slug":"terror-of-illegal-vehicles-at-the-bus-stand-passengers-being-forcibly-picked-up-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-134089-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बस अड्डे पर डग्गामार वाहनों का आतंक, जबरन भर रहे सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बस अड्डे पर डग्गामार वाहनों का आतंक, जबरन भर रहे सवारियां
Sat, 14 Jun 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद बस स्टैंड के समीप बाईपास पर लगे हुए प्राइवेट वाहन
संतकबीरनगर। जिले में परिवहन निगम के बस अड्डे पर डग्गामार वाहनों का आतंक बढ़ा है। यह वाहन परिवहन निगम की बसों का हक मार रहे हैं। स्थिति यह है कि लखनऊ की तरफ जाने के लिए आई सवारियों को इन वाहनों के स्वामी जबरिया खींच ले जाते हैं।
डग्गामार वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रहा है, इससे सरकारी राजस्व की भी चपत लग रही है। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास पर हर मार्ग पर ऐसे वाहन खड़े रहते हैं। वाहन चालक अपने जबरिया सवारियां भरते हैं। जो सवारी वाहन में नहीं जाते हैं उनके साथ हाथापाई की भी नौबत आ जाती हैं। यहीं पर रोडवेज की भी बसें लगती हैं। रोडवेज की बसों के सामने से ही डग्गामार वाहन सवारियों को खींचकर अपने वाहन में ले जाकर बैठाते हैं।
डग्गामार वाहन चालक और संचालक की पैठ इतनी तगड़ी है कि जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों के सड़क पर निकलकर जांच करने की सूचना मिलती है वैसे ही यह अपने वाहन लेकर फरार हो जाते हैं। अधिकारियों के दफ्तर में जाने और बैठने की सूचना के बाद फिर से अपने वाहन में सवारियां भरनी शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
कोट
डग्गामार वाहनों के खिलाफ समय-समय पर जांच अभियान चलाया जाता है। जो भी वाहन जांच के दौरान मिलते हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।
-प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ