फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   "Ten of the township board seats, BJP '

‘बस्ती मंडल की दस सीटें जीतेगी भाजपा’

Wed, 22 Feb 2017 12:40 AM IST
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
"Ten of the township board seats, BJP '
केंद्मरीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में परिवर्तन की लहर चल रही है। अब तक हुए तीन चरण के चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा की नीतियों में विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि बस्ती मंडल की 13 विधान सभा सीटों में से कम से दस सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे। 
विज्ञापन


मंगलवार को खलीलाबाद के एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा घोषणाएं करने में नही बल्कि योजनाओं को जमीन पर उतारने में विश्वास करती है, जो लोग आरोप लगाते हैं कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी, वे सरासर झूठ बोलते हैं। भाजपा की केंद्र में सरकार बनने के बाद जहां 26 करोड़ गरीबों को बैंक खातों से जोड़ा गया।
विज्ञापन


उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना शुरू की। सब्सिडी सीधे खाते में भेजने का काम हुआ, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा। बसपा सुप्रीमो मायावती को दौलत की बेटी बताते हुए उन्होंने कहा कि वह सिर्फ दलितों का वोट हासिल करने का ढोंग करती है। सीएम अखिलेश यादव ने 2012 के चुनाव में कहा था कि उनकी सरकार बनी तो बसपा सरकार में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे, लेकिन सरकार बनने के बाद भूल गए। पांच साल के सपा शासनकाल में हुए लूट के बटवारे को लेकर ही सपा में घमासान मचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो प्रदेश नहीं संवार सका वह देश कैसे चलाएगा। सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर कहा कि सपा ने कांग्रेस का हाथ थामकर चुनाव जीतने का ख्वाब देख रही हैं, लेकिन कांग्रेस की कमजोर बैसाखी गठबंधन को हार से नहीं बचा सकती। केंद्र सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश को 654 करोड़ की राशि दिया। कबीर की परिनिर्वाण स्थली के विकास के लिए प्रथम चरण में 24 करोड़ दिए गए। आने वाले दिनों में तामेश्वरनाथ मंदिर सहित बखिरा झील के विकास के लिए भी काम होगा। प्रेस वार्ता में सांसद शरद त्रिपाठी, सेतबान राय, यत्रिमुनि राय, जगदंबालाल श्रीवास्तव, श्याम सुंदर वर्मा, सतविंदर पाल आदि लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed