फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tehsil's watchman's wife commits suicide

तहसील के चौकीदार की पत्नी ने की खुदकुशी

Fri, 07 Oct 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tehsil's watchman's wife commits suicide
तहसील के चौकीदार की पत्नी ने की खुदकुशी
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तितौवा मोहल्ले की घटना
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के तितौवा मोहल्ले में शुक्रवार को खलीलाबाद तहसील के चौकीदार की पत्नी ने छत के कुंडे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पीड़ित परिजनों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तितौवा की चौकी इंचार्ज प्रतिभा सिंह ने बताया कि तितौवा मोहल्ले के रहने वाले अरविंद कुमार कन्नौजिया खलीलाबाद तहसील में चौकीदार हैं। परिवार में 32 वर्षीय रीता देवी और दो बेटे हैं। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को रीता ने दोनों बेटों को स्कूल भेज दिया। उसके बाद छत के कुंडे से लटकर जान दे दी।
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद चौकी इंचार्ज पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं, तब तक परिजन शव को फंदे से उतार चुके थे। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए। सीओ अंशुमान मिश्र और कोतवाल विजय नरायन प्रसाद ने भी घटना के बारे में जानकारी जुटाई। कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed