{"_id":"64de5d99aac314cbf409afad","slug":"teenager-missing-family-upset-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-1717-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किशोरी लापता, परिजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किशोरी लापता, परिजन परेशान
Thu, 17 Aug 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तीन दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी घर से कहीं चली गई। बृहस्पतिवार को पीड़ित पिता ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि उसकी 17 वर्ष की बेटी घर से बिना कुछ बताए 14 अगस्त को कहीं चली गई। काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोतवाल ने बताया कि किशोरी के लापता होने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज की गई है। संवाद
रंजिश में महिला को पीटा
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बिसरापार में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने महिला की पिटाई कर दी। बिसरापार निवासी शीला पत्नी जगत मणि मिश्रा का आरोप है कि रास्ते के विवाद को लेकर गांव के शेषमणि, मारुती नंदन मिश्रा, उषा मिश्रा से रंजिशा चल रही है। उसी वजह से बृहस्पतिवार को आरोपी उसे अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर डंडे से पीटने लगे। आरोप है कि लोगों ने जानमाल की धमकी भी दी। कोतवाल ने बताया कि तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया। संवाद