{"_id":"66576f2d396985e0b806c6b3","slug":"teenager-absconding-from-one-stop-center-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-115244-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वन स्टाप सेंटर से किशोरी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वन स्टाप सेंटर से किशोरी फरार
Wed, 29 May 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 29 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल स्थित वन स्टाप सेंटर से एक किशोरी सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर मौके से फरार हो गई। सूचना के बाद सेंटर के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें किशोरी की तलाश में जुट गई हैं।
धनघटा क्षेत्र निवासी एक किशोरी 19 मई को घर से लापता हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्जकर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। दो दिन पूर्व किशोरी को पुलिस ने बरामद करके वन स्टाप सेंटर में रखा था। मंगलवार की देर रात को किशोरी दरवाजे की कुंडी तोड़कर फरार हो गई। वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने मामले की सूचना जिम्मेदारों को दिया। सूचना के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद मामला एसपी के संज्ञान में लाया गया। एसपी के निर्देश पर धनघटा पुलिस के साथ ही अन्य पुलिस टीम गायब किशोरी के तलाश में जुट गई।
एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि वन स्टाप सेंटर से लड़की के फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस टीम किशोरी की तलाश में लगाई गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।