{"_id":"6aff43340c2652f01e0062b4","slug":"teachers-will-improve-childrens-writing-skills-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-160804-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बच्चों की लेखन क्षमता सुधारेंगे गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बच्चों की लेखन क्षमता सुधारेंगे गुरुजी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा-एक के बच्चों की पढ़ाई को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। सत्र 2026-27 के लिए जारी आधारशिला क्रियान्वयन शिक्षक संदर्शिका में शिक्षकों के लिए साप्ताहिक और दैनिक शिक्षण योजना निर्धारित की गई है। वे अब साप्ताहिक और दैनिक योजना से शिक्षण कार्य करेंगे।
अब शिक्षकों को इसी कार्ययोजना के अनुसार बच्चों को पढ़ाना होगा। इसका उद्देश्य बच्चों की बुनियादी साक्षरता के साथ पठन और लेखन क्षमता मजबूत करना है।
संदर्शिका के अनुसार, भाषा शिक्षण के लिए प्रतिदिन 40-40 मिनट के तीन कालखंड निर्धारित किए गए हैं। पहले कालखंड में सारंगी-1 पुस्तक के माध्यम से पाठ का आदर्श वाचन, शब्दावली विकास और पाठ आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें वाह, मेरे घोड़े पाठ के जरिये बच्चों के अनुभवों पर चर्चा कराई जाएगी।
विज्ञापन
दूसरे कालखंड में कार्य पुस्तिका भाग-1 के जरिये वर्ण पहचान, ब्लेंडिंग और लेखन का अभ्यास होगा।
इसके तहत बच्चों को ट वर्ण हवा, जमीन, रेत और हथेली पर उंगली से लिखना सिखाया जाएगा। तीसरे कालखंड में पठन अभ्यास-8 कराया जाएगा। इसके साथ बच्चों को उनकी सीखने की क्षमता के अनुसार समूह-अ और समूह-ब में बांटकर सूची तैयार की जाएगी।क