{"_id":"65e60d4eb49fdf80590effdd","slug":"teachers-expressed-opposition-to-online-attendance-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110752-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन हाजिरी का शिक्षकों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन हाजिरी का शिक्षकों ने जताया विरोध
Mon, 04 Mar 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
- आनलाइन सूचना का विरोध जारी रहेगा :आजम
- 21 सूत्री मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. दिनेश चंद शर्मा के आह्वान पर सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सेमरियावां में विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षा महानिदेशक को संबोधित 21 सूत्री मांगपत्र खंड शिक्षा अधिकारी सेमरियावां आशीष कुमार सिंह सौंपा गया।
जिला उपाध्यक्ष जफीर अली, ब्लॉक अध्यक्ष मो. आजम कहा कि सेवा शर्तों की सुरक्षा के समर्थन में शिक्षकों की मांगे जब तक मानी नहीं जाती है तब तक संगठन की तरफ से विरोध जारी रहेगा। शिक्षक अपनी आईडी से सिम नहीं खरीदेगा। इस अवसर पर मो शोएब अख्तर, विनोद यादव, शैलेंद्र वरुण, राम निहोर, अबुल कलाम आदि मौजूद रहे।
धर्मसिंहवा प्रतिनिधि के मुताबिक सांथा ब्लॉक पर बीईओ को शिक्षकों ने ज्ञापन दिया। जिसमें ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया। इस अवसर पर प्रमोद पाठक, हरिकेश कुमार मिश्रा, अब्दुल रशीद, मुजीबुर्रहमान, प्रमोद राय, पूजा त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीईओ को ज्ञापन दिया। जिसमें ऑनलाइन बच्चों और स्टाफ की हाजिरी और सभी पंजिकाओं के डिजिटलाइजेशन का विरोध किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष केसी सिंह, मंत्री राम सुरेश चौधरी, ओमप्रकाश, नवीन त्रिपाठी, नागेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी मेंहदावल पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम प्रकाश दूबे ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने और स्कूल के सभी रजिस्टर को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए थे। शिक्षक संघ इसका विरोध कर रहा है। पहले सिम दिया जाए उसके बाद ऑनलाइन हाजिरी की जाएगी।