{"_id":"65f5da8328516bbd8209a610","slug":"teachers-angry-over-nps-scam-submitted-memorandum-to-dios-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-111403-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एनपीएस घोटाले से नाराज शिक्षकों ने डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एनपीएस घोटाले से नाराज शिक्षकों ने डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन
Sat, 16 Mar 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
- 31 मार्च तक समस्याओं का समाधान न होने पर दी धरने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एनपीएस घोटाले से नाराज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। संघ ने डीआईओएस की अनुपस्थित में प्रभारी निशा यादव को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 31 मार्च तक समस्याओं का समाधन नही हुआ तो अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया जायेगा।
धरने का नेतृत्व कर रहे प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि जनपद के शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन से प्रतिमाह एनपीएस अंशदान की कटौती की जा रही है। अप्रैल 2023 से अद्यतन एनपीएस अंशदान प्रान अकाउंट में प्रदर्शित नही कर रहा है। जून 2016 व माह मई 2018 की कटौती कर्मचारियों के प्राण अकाउंट में प्रदर्शित नहीं हो रहा है। जनपद के अनेक शिक्षकों के वेतन अवशेष, डीए, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, पदोन्नति आदि का एरियर बकाया है। जिसकी समीक्षा करके भुगतान कराया जाय। अनेक विद्यालयों के शिक्षकों को अभी तक फरवरी माह का वेतन नही मिल पाया है। जिसका तुरंत भुगतान हो। जनपद में 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले सभी प्रधनाचार्यों, प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों के पेंशन, जीपीएफ व सामूहिक जीवन बीमा के प्रकरणों का निस्तारण कराया जाए।
इस दौरान मोहिबुल्लाह खान, विजय यादव, जय प्रकाश, सुरेंद्र कुमार, अफजल खान, कमर आलम, पुनीत कुमार त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, विंध्याचल सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।