फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teacher

माध्यमिक शिक्षक 10 को नहीं करेंगे काम

Tue, 07 Jan 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
teacher
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में लिया गया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद में हुई।
जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक 12 सूत्री मांगों को लेकर 10 जनवरी को कार्य बहिष्कार करेंगे। हड़ताल के दौरान जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देंगे। कार्य बहिष्कार को लेकर सभी इकाई अध्यक्ष अपने-अपने प्रबंधक व प्रधानाचार्य को लिखित सूचना देंगे और रिसीविंग लेंगे। आंदोलन के द्वितीय चरण में शिक्षा निदेशक माध्यमिक, लखनऊ के कार्यालय पर छह व सात फरवरी को धरना दिया जाना है। इसमें जनपद से भारी संख्या में शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को भंग न किया जाए और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग 2019 की धारा-18 को संशोधित किया जाए। वित्त विहीन शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, मानदेय/वेतन का निर्धारण किया जाए। पुरानी पेंशन योजना मूल रूप में बहाल किया जाए। अध्यक्षता प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर ने की। इस दौरान गिरिजानंद यादव, मोहिबुल्लाह खान, महेश राम, जय प्रकाश गौतम, विंध्याचल सिंह, अभय शंकर शुक्ला, जितेंद्र कुमार, उदयभान, राहुल कुमार, शोएब अहमद, विजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed