{"_id":"5c59ce9ebdec22739c3fe280","slug":"teacher-employee-gets-angry-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक-कर्मचारी गुस्से में, गिरफ्तारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक-कर्मचारी गुस्से में, गिरफ्तारी दी
Tue, 05 Feb 2019 11:27 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक-कर्मचारी गुस्से में, गिरफ्तारी दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले शिक्षक और कर्मचारियों ने मंगलवार को जोरदार आंदोलन किया। कर्मचारियों ने दोपहर तक विकास भवन में धरना दिया। बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर गिरफ्तारी दी। गिरफ्तार कर्मियों को पुलिस लाइंस ले जाया गया। करीब एक घंटे बाद एसडीएम के आदेश पर सभी को रिहा कर दिया गया। सीओ सदर रमेश कुमार ने बताया कि 184 लोगों ने गिरफ्तारी दी है। एक घंटे बाद एसडीएम के आदेश पर रिहा कर दिया गया।
संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले शिक्षक और कर्मचारी विकास भवन पर सुबह 10 बजे से धरने पर बैठे। समिति के अध्यक्ष शक्ति विकास उपाध्याय ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो 18 फरवरी से प्रदेश के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारी सामूहिक रूप से लखनऊ में जेेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी देंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मार्कंडेय राय ने कहा कि शिक्षक अंतिम सांस तक पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष करेंगे। अटेवा के जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान ने कहा कि संगठन पुरानी पेंशन के लिए हर लड़ाई लड़ेगा। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष किया जाएगा। धरने के बाद दोपहर करीब दो बजे शिक्षकों और कर्मचारियों का हुजूम कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी को हिरासत में लिया और पुलिस लाइंस ले गए। करीब एक घंटे बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर एसडीएम के आदेश पर सभी को रिहा कर दिया गया। इस दौरान अनिल सिंह, अभय सिंह, अजय कुमार त्रिपाठी, कन्हैयालाल, हीरालाल भारती, उदयराज यादव, कुलदीप मौर्य, अवधेश अग्रहरि, दुर्गेश मिश्र, अंजनेय त्रिपाठी, संजय शर्मा, जितेंद्र सिंह, राजेश आदि मौजूद रहे।