फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   talab me lash

तालाब में डूबने से एक शख्स की मौत

Mon, 07 Jun 2021 10:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
talab me lash
एक दिन पहले ही पत्नी दो बेटों के साथ मुंबई से घर लौटी है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के महादेवा गांव के सीवान में स्थित तालाब में सोमवार को डूबने से एक शख्स की मौत हो गई। उसकी पत्नी रविवार को ही दो बच्चों के साथ घर पहुंची है। घटना से पीड़ित परिजन रो- रो कर बेहाल हैं।

महादेवा गांव निवासी 50 वर्षीय अकरम हुसेन सोमवार की सुबह वह घर से निकले थे। कुछ देर बाद में तालाब में डूबने की सूचना पर गांव के लोग जुटे। गांव के युवकों ने करीब डेढ़ घंटे प्रयास करके तालाब से ढूंढ कर शव को बाहर निकाला। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि अकरम की मानसिक स्थिति कमजोर थी। वह माइनर के रास्ते से होते हुए गांव के पूरब सीवान स्थित तालाब के पास पहुंचे और अचानक तालाब में घुस गए। उसी दौरान कुछ दूरी पर खेत में कार्य कर रहे लोग ने घटना देखा कर बचाव में दौड़ पड़े। गांव के युवकों ने उन्हें तालाब से बाहर निकाला,लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पीड़ित पत्नी सालेहा खातून ने बताया कि वह रविवार को ही मुंबई से वापस लौटी हैं। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने घटना की सूचना से अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed