{"_id":"67e19c4d9926370ac4042c83","slug":"take-effective-action-in-the-shortest-time-possible-on-the-incident-of-fire-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-130322-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आग की घटना पर कम समय में प्रभावी कार्रवाई करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आग की घटना पर कम समय में प्रभावी कार्रवाई करें
Mon, 24 Mar 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं उत्तर प्रदेश आदित्य मिश्रा ने सोमवार को एसपी सत्यजीत गुप्ता की उपस्थिति में फायर सर्विस स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि अग्निकांड की घटना होने पर न्यूनतम समय में प्रभावी कार्रवाई करें।
पुलिस महानिदेशक अग्निशमन ने शाखा के प्रशासनिक भवन, परिसर, नियंत्रण कक्ष, कार्यालय कक्ष व वाहनों का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों व कर्मचारियों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी के दृष्टिगत थानों, चौराहों, विद्यालयों, कार्यालयों पर आग से निपटने के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाए।
एक्सटिंग्युसर चलाने, बालू, पानी की व्यवस्था रखने व अकार्यशील उपकरणों को कार्यशील कराने तथा चिन्हित स्थानों पर फायर हाइड्रेंट लगाने के निर्देश दिए। ताकि कोई आकस्मिक दुर्घटना होने पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए क्षति होने से रोका जा सके।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी जेपी सिंह, अशोक कुमार यादव, दुर्गेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।