फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Take action against officers showing bad ranking on CM dashboard

Sant Kabir Nagar News: सीएम डैश बोर्ड पर खराब रैकिंग दर्शाने वाले अधिकारियों पर करें कार्रवाई

Thu, 12 Dec 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 12 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Take action against officers showing bad ranking on CM dashboard
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों, निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार कलक्ट्रेट सभागार में हुई। खराब प्रगति वाले विभागों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


डीएम ने संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कार्यों योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि कार्याे के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण सीएम डैश-बोर्ड पर खराब रैकिंग दर्शाने वाले विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि आगामी 15 दिन के अंदर पांच हजार कनेक्शन पूर्ण करते हुए रैकिंग में सुधार करें।
विज्ञापन


उन्होंने 15वां वित्त आयोग में उपलब्ध धन के सापेक्ष खर्चे एवं कार्य कराने का खंड वार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक विकास खंड से तीन-तीन ऐसे ग्राम सचिव की सूची उपलब्ध कराई जाए जिनकी प्रगति सबसे खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, पीडी संजय कुमार नायक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक डाॅ. राकेश कुमार सिंह, एआरटीओ प्रियवंदा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed